Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 10:01 AM
एस.एस.पी. होशियारपुर के निर्देशानुसार सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की पुलिस पार्टी ने सुक्खा काहलवां के साथी गैंगस्टर संदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी कपूर पिंड, तहसील आदमपुर, जिला जालंधर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दसूहा (झावर): एस.एस.पी. होशियारपुर के निर्देशानुसार सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की पुलिस पार्टी ने सुक्खा काहलवां के साथी गैंगस्टर संदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी कपूर पिंड, तहसील आदमपुर, जिला जालंधर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी ए.एस.आई. नरिन्द्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दसूहा के निकट उच्ची बस्सी-सदरपुर मोड़ पर नाकाबंदी की गई थी कि एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था परन्तु पुलिस पार्टी ने उसे हिरासत में ले लिया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त गैंगस्टर ने अपने साथियों सहित गढ़दीवाला के निकट सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर के पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग की थी। उसके विरुद्ध धारा 307 अधीन केस दर्ज था जबकि जालंधर निवासी लवली बाबा की हत्या के मामले में भी वह वांछित था तथा 2 अन्य मामलों में भी भगौड़ा आरोपी था। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 11 मार्च को दसूहा की अदालत में पेश किया जाएगा।