Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 04:34 PM
गांव मल सिंह वाला के फौजी सुखपाल सिंह की यूनिट अंदर किसी बीमारी के कारण मौत हो गई। उसकी मृत देह आज गांव मल्ल सिंह वाला पहुंची और फौजी टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। फौजी की चिता को अग्नि भाई संदीप सिंह ने दी। जानकारी अनुसार गांव मल्ल सिंह वाला...
बोहा (बासल): गांव मल सिंह वाला के फौजी सुखपाल सिंह की यूनिट अंदर किसी बीमारी के कारण मौत हो गई। उसकी मृत देह आज गांव मल्ल सिंह वाला पहुंची और फौजी टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। फौजी की चिता को अग्नि भाई संदीप सिंह ने दी। जानकारी अनुसार गांव मल्ल सिंह वाला का नौजवान सुखपाल सिंह 4 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था।
सलामी देने पहुंची टीम में शामिल अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक फौजी नौजवान सुखपाल सिंह अपनी छुट्टी काटकर कुछ दिन पहले ड्यूटी पर पहुंचा था, जिसको मलेरिया हो जाने कारण पहले यूनिट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया परंतु हालत गंभीर होने उपरांत दिल्ली के अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जिसकी बीती रात मौत हो गई। इस मौके पर उपस्थित गांव के सरपंच सवरनदीप सिंह माहल, ब्लॉक समिति मैंबर जसवीर सिंह और आम आदमी पार्टी के नेता सुन्दर सिंह गिल ने कहा कि मृतक फौजी सुखपाल सिंह 5 बहन-भाइयों समेत बचपन से अपने ननिहाल घर गांव मल्ल सिंह वाला में रहता था। जिसको उसके बड़े भाई संदीप सिंह ने पढ़ाया-लिखाया। गांव निवासियों ने सरकार से मांग की कि मृतक फौजी सुखपाल सिंह के परिवार को बनती सहूलियतें उपलब्ध करवाई जाएं।