Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 07:28 AM
पुलिस ने कई केसों में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए गए आरोपी को नशीले कैप्सूल व दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
जालंधर (प्रीत): पुलिस ने कई केसों में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए गए आरोपी को नशीले कैप्सूल व दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
डी.एस.पी. आदमपुर गुरविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि थाना भोगपुर के ए.एस.आई. परमिन्द्र सिंह ने नाकाबंदी दौरान लक्की मसीह पुत्र प्रकाश राम वासी किशनगढ़ को गिरफ्तार करके उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपी लक्की मसीह के खिलाफ थाना भोगपुर, मकसूदां, सदर में करीब 7 आपराधिक केस दर्ज हैं। लक्की मसीह को कई केसों में अदालत ने भगौड़ा भी करार दिया हुआ है।