Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 10:51 AM
मोगा पुलिस ने विदेश रहते लोगों की जमीनें जाली दस्तावेजों के आधार पर हड़पने के मामले में शामिल भू-माफिया गिरोह के एक भगौड़े आरोपी गुरजंट सिंह उर्फ जंटी निवासी मोगा को काबू किया है।
मोगा (आजाद): मोगा पुलिस ने विदेश रहते लोगों की जमीनें जाली दस्तावेजों के आधार पर हड़पने के मामले में शामिल भू-माफिया गिरोह के एक भगौड़े आरोपी गुरजंट सिंह उर्फ जंटी निवासी मोगा को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार कथित आरोपी द्वारा दिसम्बर 2012 में न्यूजीलैंड में रहती गांव कोकरी बुट्टरां निवासी महिला कर्मजीत कौर जवंदा के साथ 18 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में अदालत द्वारा उसको 11 जुलाई, 2014 में भगौड़ा घोषित किया गया था, जबकि थाना एन.आर.आई. पुलिस मोगा द्वारा कथित आरोपी तथा उसके साथियों के खिलाफ 21 जनवरी, 2014 को इंगलैंड निवासी परमजीत सिंह विरदी की शिकायत पर उसकी करीब डेढ़ करोड़ रुपए के प्लॉट को हड़पने के मामले में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
कथित आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ मिल कर प्रापर्टी डीलर का काम भी करता था। उक्त दोनों मामलों में माननीय अदालत ने कथित आरोपी को भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जमीन हड़पने, असला एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। कथित आरोपी को एन.आर.आई. पुलिस द्वारा माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।