Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 03:43 PM
लड़की को तंग परेशान करने पर पत्थर मारकर अपने ही दोस्त का कत्ल करने वाले दो दोस्तों को पु....लिस ने काबू कर लिया है।
संगरूर(बेदी,बावा, बोपाराय): लड़की को तंग परेशान करने पर पत्थर मारकर अपने ही दोस्त का कत्ल करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
जानकारी देते एसपी हरमीत सिंह हुन्दल ने बताया कि थाना सन्दौड़ की पुलिस को कैसाल साधा पुत्र जगन्नाथ निवासी सुखासनी थाना सनबरसा जिला सिरसा बिहार ने सूचना दी कि उसका भतीजा धरविन्दर साधा (30) पुत्र देबू साधा निवासी बिहार जो गुरमीत सिंह उर्फ कुंडा पुत्र बचितर सिंह निवासी बापला के साथ नौकर था का किसी अज्ञात व्यक्तियों ने 17-18 फरवरी की रात को गांव बापला के बाहरी रोड पर लगे मोबाइल टावर के पास खेतों को जाते रास्ते नजदीक कत्ल कर दिया। इस अंधे कत्ल को ट्रेस करने के लिए राजकुमार कप्तान पुलिस मलेरकोटला, हरमीत सिंह हुन्दल पीपीएस कप्तान पुलिस संगरूर, योगी राज उप कप्तान पुलिस मलेरकोटला, इंस्पैक्टर परमिन्दर सिंह मुख्य अफसर थाना सन्दौड़ और इंस्पेक्टर विजय कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ बहादर सिंह वाला की टीम के सहयोग से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे सफलता प्राप्त की है।
मुलजिम मुन्ना कुमार यादव पुत्र उपदेर यादव निवासी राम वालक नगर थाना बरहराकोठी जिला पुरनिया बिहार, अजय कुमार मुन्नी पुत्र अकलू मुनी निवासी बेला दरबिया थाना सरसी जिला पुरनिया बिहार को नामजद करके गिरफ्तार किया और मुलजिमों से मृतक का मोबाइल और कत्ल करते समय पहने हुए खून से सने कपड़े और बूट जो छुपाकर रखे थे आरोपियों से बरामद किए गए।
लड़की को तंग करने पर किया कत्ल
जानकारी देते एसपी हुन्दल ने बताया कि मुन्ना यादव, अजय कुमार मुन्नी और मृतक धरविन्दर साधा आपस मे दोस्त थे और मुन्ना यादव की बिहार रहती लड़की के साथ दोस्ती थी तथा मृतक धर्मिंद्र साधा फोन पर मुन्ना यादव की दोस्त लड़की को तंग परेशान करता था जिसकी वह मन मे खुन्दक रखता था। जिस करके मुन्ना यादव ने अपने दोस्त अजय कुमार के साथ सलाह मश्वरा करके धरमिंन्दर साधा को मारने की योजना बनाई।
शराब पीलाकर पत्थर मार किया कत्ल
आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाकर गांव बापला से माणकी रोड पर टावर के नजदीक मारपीट करके सड़क पर पड़े भरी पत्थर के साथ मारकर कत्ल कर दिया था।
गाने सैंड करने के बहाने मोबाइल में से निकाला था नंबर
मृतक धरविन्दर साधा ने आरोपी मुन्ना यादव के मोबाइल में से उसकी दोस्त लड़की का नंबर गाने सैंड करने के बहाने निकाल लिया और बाद में वह उक्त लड़की को फोन करके तंग परेशान करने लग गया जिस कारण मुन्ना यादव उसके साथ खुन्दक रखने लग पड़ा और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।