Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 01:57 PM
शहर के सतनाम नगर में नौसरबाज महिला द्वारा 2 महिलाओं को गुमराह कर 40 हजार की कीमत के गहने लूट लिए गए। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत राम पुत्र राम अवतार सतनाम नगर सच्चा सौदा रोड गली नंबर 4 ने बताया कि गत दिवस उनके घर एक अज्ञात महिला आई जो...
मलोट जुनेजा): शहर के सतनाम नगर में नौसरबाज महिला द्वारा 2 महिलाओं को गुमराह कर 40 हजार की कीमत के गहने लूट लिए गए। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत राम पुत्र राम अवतार सतनाम नगर सच्चा सौदा रोड गली नंबर 4 ने बताया कि गत दिवस उनके घर एक अज्ञात महिला आई जो अपने आप को भटिंडा की रहने वाली बता रही थी।
आरोपी महिला ने उसकी पत्नी व बहन को बर्तन बेचने के बहाने फुसला लिया। बाद में कोई नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर अंदर पड़े सोने व चांदी के 40 हजार कीमत के गहने लेकर फरार हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर के सदस्यों ने महिला से बातचीत करते मोबाइल फोन में नौसरबाज महिला की तस्वीर ले ली थी। उधर पता लगा है कि ऐसी महिलाओं का एक गिरोह घरों में बर्तनों व सोने के गहने आदि साफ करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी मार रहा है।