पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 11:34 AM

fraud punjab police

पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 2.15 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 2.15 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।एस.एस.पी. को दी शिकायत में सुरिन्द्र सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गांव भीन ने बताया कि उसने अपने बेटे सुखविन्द्र सिंह को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए नरिन्द्र सिंह पुत्र भाग राम निवासी शेखुपुर बाग से 5 लाख रुपए में बात की थी। 

सवा 2 लाख रुपए पहले देकर बाकी राशि भर्ती होने के बाद देनी थी। अक्तूबर 2016 में उक्त राशि देने के बावजूद भी उसके पुत्र को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया गया। कुछ गण्यमान्य लोगों को बीच में डालकर जब बात की तो उसने मई, 2017 तक 50 हजार रुपए तथा शेष राशि जून में वापस करने का लिखित तौर पर करार किया परन्तु राशि नहीं लौटाई। उसने अपनी रकम वापस करवाने तथा उक्त आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. (जांच) द्वारा करने के उपरान्त आरोपी नरिन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की सिफारिश के आधार पर सिटी नवांशहर की पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!