Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 12:00 PM
मोगा जिले के गांव मसीतां निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर दर्शन सिंह के पौत्र को ट्रैवल एजैंट द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है।
मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव मसीतां निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर दर्शन सिंह के पौत्र को ट्रैवल एजैंट द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है।
क्या है सारा मामला
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में दर्शन सिंह ने बतताया कि उसके पौत्र प्रेमजोत सिंह निवासी फ्रैड्ज कालोनी मोगा ने आईलैट्स की थी। वह पढ़ाई तथा कामकाज के लिए विदेश जाना चाहता था। उसकी सोशल मीडिया पर प्रीत सेखों मैस: सेवनसीज कंसल्टैंट माडल टाऊन लुधियाना से बातचीत हुई। उसने कहा कि पोलैंड जाने के लिए 10 लाख रुपए खर्च आएगा। अप्रैल-2016 को उक्त ट्रैवल एजैंट अपने एक साथी के साथ मोगा आया। उसको एक लाख रुपए नकद, दस्तावेज के अलावा पासपोर्ट की कापियां दे दीं तथा बाकी पैसे वीजा लगने के बाद देने की बात हुई।
उक्त ट्रैवल एजैंट ने भरोसा दिया कि एक सप्ताह के अंदर आपका जल्द वीजा लगकर आ जाएगा, लेकिन इसके बाद टै्रवल एजैंट टाल-मटोल करने लगा। हम उसके पास कई बार लुधियाना गए, लेकिन उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। उसने न तो मेरे पौत्र का वीजा लगवाया तथा न ही पैसे वापस किए। इस तरह हमारे साथ ठगी हुई है।
क्या हुई पुलिस कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के आदेश पर इस मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी मोगा की ओर से की गई। जांच दौरान शिकायतकत्र्ता के आरोप सही पाए जाने पर थाना सिटी मोगा में कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट प्रीत सेखों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। इस मामले की अग्रिम जांच थाना सिटी मोगा द्वारा की जा रही है।