Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 07:44 AM
सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति से फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बठिंडा (विजय): सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति से फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जननैल सिंह निवासी कटार सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूबेदार रणजीत सिंह निवासी राम सिंह वाला ने उसके भतीजे को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 3 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद न तो उसने उसके भतीजे को फौज में भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।