Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 12:48 PM
शहर के एक होंडा शोरूम के सेल्जमैन व संचालक पर कुछ लोगों ने मारपीट करने व बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
भटिंडा (विजय): शहर के एक होंडा शोरूम के सेल्जमैन व संचालक पर कुछ लोगों ने मारपीट करने व बंधक बनाने का आरोप लगाया है।भटिंडा में पत्रकारों को संबोधीत करते हुए तरसेम सिंह मौड़ व अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने 1 सितम्बर को पुरानी एक्टिवा व 11 हजार 500 रुपए नकद देकर नई एक्टिवा ली थी।
वहीं कई लोगों ने एक्टिवा स्कूटी पूरी रकम देकर खरीदी है। इसके एवज में शोरूम से उन्हें सिर्फ रसीद ही दी गई थी और एक सप्ताह के बाद आर.सी. देने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि हैरानी तब हुई जब उक्त शोरूम में एक्टिवा की आर.सी. प्राप्त करने के लिए गए तो मुलाजिमों ने रसीद दिखाने के लिए कहा।तरसेम सिंह ने कहा कि उक्त कर्मचारी ने रसीद छीन ली और उन्हें शोरूम के अंदर लगभग 7 घंटे तक बंधक बनाते हुए मारपीट की। उन्होंने कहा कि उक्त शोरूम के संचालक व कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत करते सिर्फ उसके साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। शोरूम संचालक ने कर्मचारियों की गलती छुपाते हुए सिविल लाइन पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है।