Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 11:49 AM
गांव चक्क भम्बा वटू के रहने वाले सुरजीत सिंह के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 37,000 रुपए निकाल लिए।
मंडी घुबाया: गांव चक्क भम्बा वटू के रहने वाले सुरजीत सिंह के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 37,000 रुपए निकाल लिए।
जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह ने लिखित प्रैस नोट देते हुए बताया कि 9.8.2017 को मोबाइल नंबरों 096312-00839 और 096617-76013 से उसके मोबाइल नं. 94638-73764 पर फोन आया, जिसमें व्यक्ति ने कहा कि वह एस.बी.आई. बैंक की ए.टी.एम. ब्रांच से बोल रहा है। आपका ए.टी.एम. नंबर बंद हो गया है और नया नंबर जारी करने के लिए अपना ए.टी.एम. नंबर व कोड बताओ तो नया नंबर जारी किया जाएगा। यह बात सुनकर उसके भरोसे पर अपने सभी प्रूफ उसको बता दिए।
उसने बताया कि जब वह कुछ दिन बाद अपने खाते से ए.टी.एम. कार्ड के द्वारा पैसे निकलवाने के लिए गया तो आगे से पता लगा कि उसका ए.टी.एम. बंद हुआ पड़ा था। जब वह एस.बी.आई. बैंक घुबाया में जानकारी लेने गया तो बैंक वालों ने बताया कि उसका यह ए.टी.एम. नंबर बंद है। जब उसने और नंबर रजिस्टर्ड करवाया तो उसे पता लगा कि उसके खाते में से 37,000 रुपए उक्त फोन करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर निकाल लिए हैं। पीड़ित ने इस संबंधी पुलिस चौकी घुबाया को दख्र्वास्त भी दे दी है और प्रशासन व उच्चाधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि आरोपी की खोज कर उसे उसकी बनती रकम दिलाई जाए।