Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 03:16 PM
एक व्यक्ति द्वारा 2 नौजवानों को विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख 35 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। एस.एस.पी. संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार मेजर सिंह के पास रजिन्द्र सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी भाई वीर सिंह...
संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): एक व्यक्ति द्वारा 2 नौजवानों को विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख 35 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। एस.एस.पी. संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार मेजर सिंह के पास रजिन्द्र सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी भाई वीर सिंह मोहल्ला वार्ड नंबर-4 अहमदगढ़ ने पुलिस पास दख्र्वास्त दी है कि आरोपी गुरमुख सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी झल्ल ने उसेे विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर 85 हजार रुपए की ठगी की है।
न तो आरोपी द्वारा उसे विदेश भेजा गया व न ही उसके पैसे वापस किए। मुद्दई के बयानों पर उक्त आरोपी के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इसी तरह गुरदियाल सिंह पुत्र करतार चंद निवासी मकान नगर 1176-ए, रणजीत नगर खरड़ ने पुलिस को दख्र्वास्त दी है कि गुरमुख सिंह पुत्र हरमेल सिंह निवासी झल्ल ने उसके लड़के सर्वजीत सिंह को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी की है। पुलिस ने मुद्दई के बयानों के आधार पर उक्त आरोपी के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।