विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने कईयों से ठगे लाखों रुपए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 10:49 AM

fraud case

मोगा जिले के अजीतवाल निवासी लखविन्द्र सिंह ने मोगा के एक टै्रवल एजैंट पर उसे तथा कई अन्य लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर फरार होने का आरोप लगाया है।

मोगा (आजाद): मोगा जिले के अजीतवाल निवासी लखविन्द्र सिंह ने मोगा के एक टै्रवल एजैंट पर उसे तथा कई अन्य लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी टै्रवल एजैंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में लखविन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी अजीतवाल ने बताया कि वह विदेश जाने का चाहवान था।

तरसेम सिंह निवासी गांव चंदनवां, जिसने चक्की वाली गली मोगा में धालीवाल टै्रवल एजैंट के नाम पर अपना कार्यालय खोल रखा था, के साथ उसने बात की। उसने कहा कि वह उसे जॉर्डन भेज देगा, जिस पर 2 लाख रुपए खर्च आएगा। उसने उसे अपना पासपोर्ट तथा 2 लाख रुपए दे दिए। तरसेम ने कहा कि वह उसे वहां अच्छी फैक्टरी में काम पर लगा देगा और उसे 35 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

उसे कथित आरोपी टै्रवल एजैंट तरसेम सिंह 25 अक्तूबर, 2016 को दिल्ली ले गया और कहा कि उसकी फ्लाइट है, लेकिन कुछ समय बाद उसने कहा कि उसकी टिकट कैंसिल हो गई है। इसके बाद उसने उसे 28 अक्तूबर, 2016 को यह कह कर जॉर्डन भेज दिया कि उसका 2 साल का वीजा लगा है। जब उसने वहां जाकर देखा तो 2 महीने का वीजा लगा था। उसने बहुत मुश्किल से वहां 2 माह बिताए और पुलिस के डर से वापस भारत आ गया। जब उसने तरसेम से संपर्क किया तो उसने उससे बात नहीं की। जब उसने उसे पैसे वापस करने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इस तरह उसने उससे 2 लाख रुपए की ठगी की है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एस.पी.(एच.) मोगा द्वारा जांच की गई। जांच के समय पता चला कि कथित आरोपी टै्रवल एजैंट ने लखविन्द्र सिंह के अलावा हरपाल सिंह पुत्र सेवक सिंह निवासी गांव नत्थूवाला गर्बी से 1 लाख 50 हजार रुपए, सुरजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव दौधर गर्बी के लड़के राज सिंह से 2 लाख रुपए, जगतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव दौधर गर्बी के लड़के सुखमंद्र सिंह से 1 लाख 25 हजार, साधु सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव बहोना से 80 हजार रुपए, गुरतेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बहोना से 30 हजार, बलदेव सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी गांव नत्थूवाला गर्बी के लड़के रंजीत सिंह को मॉरीशस भेजने के लिए 1 लाख 50 हजार, बलजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव बहोना के लड़के गुरनाम सिंह से 60 हजार रुपए, लखविन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी अजीतवाल से 2 लाख, लखवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव दौलतपुरा नींवा को नॉर्वे भेजने का झांसा देकर 2 लाख, गुरमीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव चंदनवां को हांगकांग भेजने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए तथा अन्य कई लोगों से लाखों रुपए अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलीभगत कर हड़पे हैं।

जांच दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कथित आरोपी सतनाम सिंह टै्रवल एजैंट ने हमसे 2015-16 में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए हड़पे और हमारे पासपोर्टों पर जाली वीजे लगवा दिए। इस तरह न तो हमें विदेश भेजा गया और न ही हमारे पासपोर्ट वापस किए गए। अब हमारे पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे है। जांच के बाद थाना सिटी मोगा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!