Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 08:40 AM
विदेश भेजने के नाम पर करीब 37 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में सदर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज किया है। यह मामला ललतों कलां के जमींदार पिंदर सिंह की शिकायत पर करीब 7 माह तक चली लंबी जांच के बाद महिल कलां के हरप्रीत सिंह, बरनाला...
लुधियाना(महेश): विदेश भेजने के नाम पर करीब 37 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में सदर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज किया है। यह मामला ललतों कलां के जमींदार पिंदर सिंह की शिकायत पर करीब 7 माह तक चली लंबी जांच के बाद महिल कलां के हरप्रीत सिंह, बरनाला गुरजंट सिंह व संगरूर के सुखजीत सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।
पिंदर ने बताया कि उनका खेतीबाड़ी का काम है। वह अपने बेटे गुरमिंदर सिंह को विदेश भेजने का इच्छुक था जिसका फायदा उठाकर उक्त आरोपियों ने उससे 37 लाख रुपए ठग लिए। 5 दिनों तक उन्हें दिल्ली के होटल में रखा और उसके बाद बैरंग लौटा दिया। इसके बाद न तो उसके बेटे के दस्तावेज व पैसे वापस दिए गए और न ही उसके बेटे को विदेश भेजा।