पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों ठगे

Edited By Updated: 24 May, 2017 08:02 AM

fraud case

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर कई व्यक्तियों के साथ 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने नामजद किया है लेकिन इनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में किसान जसवीर सिंह निवासी खवाजा खड़क सिंह वाला जिला फिरोजपुर ने...

भटिंडा(बलविंद/विजय्र): पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर कई व्यक्तियों के साथ 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने नामजद किया है लेकिन इनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में किसान जसवीर सिंह निवासी खवाजा खड़क सिंह वाला जिला फिरोजपुर ने बताया कि उसने अपनी ग्रैजुएट लड़की को पुलिस में भर्ती करवाना था। इस दौरान उसके संपर्क में रविंद्र शर्मा निवासी भटिंडा और जसवीर सिंह निवासी नेहियांवाला आए जिन्होंने लड़की को भर्ती करवाने का झांसा देकर उससे 3 लाख रुपए ले लिए परन्तु न तो उसकी लड़की पुलिस में भर्ती हो सकी और न ही उसके पैसे वापस किए गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त लोगों ने भर्ती करवाने के नाम पर ही गुरतेज सिंह निवासी दान सिंह वाला से 5 लाख रुपए, जसवंत सिंह निवासी नेहियांवाला से 3 लाख रुपए, सिकंदर सिंह निवासी नेहियांवाला से 5.30 लाख रुपए और सुखविंद्र कौर निवासी गुलाबगढ़ से 2.70 लाख रुपए की ठगी भी की है। 

एस.एस.पी. ने जांच करवाने उपरांत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे जिसके आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उधर जसवीर सिंह वासी खड़क सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने 2 लड़कों को पुलिस में भर्ती करवाने के फार्म भरे थे। इस दौरान उनकी बातचीत रविंद्र शर्मा वासी भटिंडा तथा जसवीर सिंह वासी नेहियांवाला से हुई, जिन्होंने उसके दोनों लड़कों को 3 लाख रुपए में पुलिस में भर्ती करवाने का भरोसा दिलवाया। इसके बाद उसने उक्त व्यक्तियों को 3 लाख रुपए दे दिए परंतु बाद में मुलजिमों ने उसके लड़कों को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया। जब उसने मुलजिमों से पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने पैसे वापिस नहीं किए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!