Edited By Updated: 19 May, 2017 10:50 AM
थाना सदर कोटकपूरा में 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखवीर सिंह की तरफ से दर्ज करवाया गया है।
कोटकपूरा(नरिन्द्र): थाना सदर कोटकपूरा में 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखवीर सिंह की तरफ से दर्ज करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सुखवीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी सरावां जिला फरीदकोट ने शिकायत दर्ज करवाई कि नीरज अरोड़ा, अमित कुक्कड़ वासियान सुंदरी नगर अबोहर और विसाखा सिंह निवासी रामसर हाल कोटकपूरा ने उसके साथ किस्तों पर प्लाट देने का इकरारनामा किया था और बाद में इकरारनामे से मुकर कर 9 लाख 81 हजार 558 रुपए की ठगी की है। सहायक थानेदार जगदीश सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस की तरफ से कथित आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।