मोटे मुनाफे का झांसा देकर 94.5 लाख ठगे

Edited By Updated: 27 Apr, 2017 09:34 AM

fraud case

शहर के जाने-माने उद्योगपति राजीव मित्तल (मालिक मै. यूनाइटेड ऑटो वर्क्स) के साथ लखनऊ निवासी बताए जाते 2 कथित उद्योगपतियों द्वारा करीब 94,50,000 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना सिटी में उद्योगपति........

फगवाड़ा (जलोटा): शहर के जाने-माने उद्योगपति राजीव मित्तल (मालिक मै. यूनाइटेड ऑटो वर्क्स) के साथ लखनऊ निवासी बताए जाते 2 कथित उद्योगपतियों द्वारा करीब 94,50,000 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना सिटी में उद्योगपति राजीव मित्तल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उद्योगपतियों डी.के. श्रीवास्तव व सुरेश गुप्ता (सिंघानिया) दोनों वासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खिलाफ धारा-420,406,120-बी आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कथित ठगी का शिकार राजीव मित्तल ने पुलिस को खुलासा किया है कि वह आरोपी डी.के. श्रीवास्तव जो मै. एकुरेट ट्रांसफार्मर्स लिमिटेड, नोएडा (हाल वासी ओमैक्स रैजीडैंसी लखनऊ) का उपाध्यक्ष है व आरोपी सुरेश सिंघानिया जो मै. यशराज इंटरनैशनल गोमती नगर लखनऊ का मालिक है, को व्यापारिक स्तर पर जानता था। सुरेश सिंघानिया ने उसे कहा कि आरोपी डी.के. श्रीवास्तव की कंपनी को करीब 60,000 सीमैंट के खंभे लगाने का बड़ा कान्ट्रैक्ट मिला है। यदि वह चाहे तो इस सौदे में पैसे लगाकर 200 रुपए प्रति खंभा मुनाफा कमा सकता है।

इसके अलावा इसी के साथ वह नट-बोल्ट की सप्लाई करके भी मोटा मुनाफा कमा सकता है। उसने दोनों उद्योगपतियों के साथ बैठक की और सब कुछ ठीक-ठाक पाने के पश्चात सुरेश सिंघानिया की कंपनी को एक के बाद एक 60 लाख रुपए की आर.टी.जी.एस. करवा दी। इसी तर्ज पर एक और बैंक आर.टी.जी.एस. जो करीब 23,93,848 रुपए की थी, भी संबंधित कंपनी को कर दी गई लेकिन बाद में उन्होंने उससे सम्पर्क तोड़ दिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि आरोपियों डी.के. श्रीवास्तव व सुरेश  सिंघानिया ने उद्योगपति राजीव मित्तल के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी उद्योगपति पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं आरोपी उद्योगपतियों के साथ सीधे तौर पर उनका पक्ष जानने हेतु किए गए भरसक प्रयासों के बाद भी सम्पर्क नहीं हो पाया है। हालांकि उनके निकट सूत्रों ने दावा किया है कि जो पुलिस केस व आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे तथ्यहीन हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!