Edited By Updated: 23 Feb, 2017 07:19 AM
दुबई भेजने के नाम पर हजारों की ठगी मारने के आरोप में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एजैंट टी.एस. वालिया के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): दुबई भेजने के नाम पर हजारों की ठगी मारने के आरोप में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एजैंट टी.एस. वालिया के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सुनाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी ने उसे अपने झांसे में लिया और उसे दुबई भेजने के नाम पर उससे 95 हजार रुपए की मांग की। उसने आरोपी को दो किस्तों में 80 हजार रुपए दे दिए। आरोपी ने उसे दुबई की टिकट दी और वह वहां चला गया। जहां उसे किसी भी व्यक्ति द्वारा रिसीव नहीं किया गया और उसे लेबर का काम करना पड़ा। 50 डिग्री तापमान होने के कारण वह बीमार हो गया और 10 दिनों में वापस भारत लौट आया। आरोपी ने उसे 40 हजार रुपए तो वापस कर दिए जबकि बाकी की राशि देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।