प्रेमी से धोखा मिलने पर महिला ने फैंका तेजाब

Edited By Updated: 20 Jan, 2017 03:34 PM

fraud case

पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय में 4 निकाह करने की प्रथा जोर पकड़ती जा रही है। पत्नी को छोडऩे या फिर पति को छोडऩे पर जो अप्रिय घटनाएं हुई हैं, उनमें विगत 3-4 वर्षों से हत्या के कई मामले हुए हैं।

अमृतसर (कक्कड़): पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय में 4 निकाह करने की प्रथा जोर पकड़ती जा रही है। पत्नी को छोडऩे या फिर पति को छोडऩे पर जो अप्रिय घटनाएं हुई हैं, उनमें विगत 3-4 वर्षों से हत्या के कई मामले हुए हैं। विरोधी पक्ष से बदला लेने की भावना से तेजाब फैंकने की घटनाएंभी हुई हैं। ऐसी ही एक घटना में निकाह से इंकार करने पर एक महिला ने अपने प्रेमी पर तेजाब फैंक कर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के शहर मुल्तान की आबादी राशिद में रहने वाली 4 बच्चों की मां शामीन (25) ने अपने सादिक नाम के प्रेमी पर तेजाब फैंक कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। सादिक को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों का कहना है कि तेजाब ने शरीर के अधिकांश हिस्सों व चेहरे को बुरी तरह से झुलसा दिया है। उधर, पुलिस थाना मखदूम राशिद द्वारा आरोपी महिला शामीन को गिरफ्तार किए जाने पर उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी सादिक के कहने पर अपने पति से अलग रहना शुरू किया था, परन्तु अब उसका प्रेमी सादिक उसके साथ निकाह करने से इंकार कर रहा है, जिस कारण गुस्से में आकर उसने सादिक को सबक सिखाने के लिए उस पर तेजाब फैंका।

उसने बताया कि इस सादिक के कारण ही वह अपने परिवार, बच्चों एवं पति से अलग हुई थी, पर उसे सादिक धोखा मिलेगा, उस बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। सूत्रों से पता चला है कि सरहद पार के कई शहरों में इस तरह की घटनाएं आम हैं। इस से हजारों परिवार उजड़ चुके हैं, छोटे-छोटे बच्चे बिना मां-बाप के रहने को मजबूर हैं, वहीं इस प्रक्रिया में अपराधों को भी 
बहुत ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!