फौज में भर्ती करवाने की आड़ में 7.5 लाख रुपए ठगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 09:04 AM

fraud acse

पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ एक विधवा से उसके लड़के को फौज में भर्ती करवाने की आड़ में साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

धूरी (संजीव जैन): पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ एक विधवा से उसके लड़के को फौज में भर्ती करवाने की आड़ में साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में पीड़ित महिला परमजीत पाल पत्नी स्व. भूपिन्द्र पाल निवासी धूरी द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार वह अपने लड़के को फौज में भर्ती करवाना चाहती थी। इसके लिए उसे किसी ने गुरसेवक सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी कमालपुर (दिड़बा) तथा जगसीर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी छाजली से मिलवाया था।

पीड़िता के अनुसार उक्त दोनों ने फौज के उच्च अधिकारियों तक अपने असर रसूख का दावा करते हुए उसके लड़के को 8 लाख रुपए लेकर फौज में क्लर्क भर्ती करवाने की बात कही थी लेकिन उनका यह सौदा साढ़े 7 लाख रुपए में तय हो गया था तथा उसके द्वारा यह रकम आरोपियों को 2 किस्तों में अदा भी कर दी गई थी। पीड़िता के अनुसार लंबा समय गुजरने के बावजूद न तो उन्होंने उसके लड़के को फौज में भर्ती करवाया है व न ही उसके द्वारा अदा किए साढ़े 7 लाख रुपए वापस कर रहे हैं।

पीड़िता द्वारा रकम अदा करने की वीडियो बनाए जाने का दावा करते हुए अपने साथ साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी होने संबंधी एक शिकायत जिला पुलिस प्रमुख संगरूर के पास दी गई थी, जिसके आधार पर की गई पड़ताल के बाद आरोपी गुरसेवक सिंह तथा जगसीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। खबर भेजे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!