Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 09:02 AM
पुलिस स्टेशन सदर धूरी में एक व्यक्ति के खिलाफ आस्ट्रेलिया का स्टूडैंट वीजा लगवाने की आड़ में साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
धूरी/संगरूर (संजीव जैन, विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस स्टेशन सदर धूरी में एक व्यक्ति के खिलाफ आस्ट्रेलिया का स्टूडैंट वीजा लगवाने की आड़ में साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित गुरतेज सिंह पुत्र सुदागर सिंह निवासी सुल्तानपुर (धूरी) की शिकायत के अनुसार नवजीत सिंह उर्फ नवी पुत्र टहल सिंह निवासी खुरकड़ा (पायल) के साथ उसका आस्ट्रेलिया का स्टूडैंट वीजा लगवाने हेतु 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। जिसमें से उसने साढ़े 3 लाख रुपए अदा भी कर दिए थे लेकिन आरोपी ने आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बजाय उसके पासपोर्ट पर मलेशिया के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया परंतु उसका मलेशिया का वीजा भी रिजैक्ट हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी नवजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।