Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 03:45 PM
कथित रूप में युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर(कुमार): कथित रूप में युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता अजीत लाल पुत्र देवी दयाल वासी शांति नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि जतिन्द्र पुत्र अरविंद्र वासी फिरोजपुर शहर ने उसके बेटे कमलजीत सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उससे 4 लाख रुपए लिए थे मगर न तो आज तक कमलजीत को विदेश भेजा गया है और न ही उसके 4 लाख रुपए वापस किए हैं।