Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 08:41 AM
पुलिस थाना बरीवाला अधीन आते गांव डोहक के परमपाल सिंह पुत्र हरनेक सिंह ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उसके साथ ठगी होने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। परमपाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि संगरूर जिले के गांव भसौड़ निवासी अमनदीप सिंह ने अपने...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): पुलिस थाना बरीवाला अधीन आते गांव डोहक के परमपाल सिंह पुत्र हरनेक सिंह ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उसके साथ ठगी होने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। परमपाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि संगरूर जिले के गांव भसौड़ निवासी अमनदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे 9 लाख रुपए वसूल लिए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह ने परमपाल सिंह के पुत्र समनदीप सिंह व भतीजे झिर्मल सिंह को गत दिनों पुलिस में भर्ती के समय सिपाही लगवाने के लिए 10 लाख की रकम मांगी थी और उसने 9 लाख रुपए ले लिए थे, जबकि 1 लाख रुपया रहता था। मामले की पड़ताल कर रहे थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि अमनदीप सिंह ने उन्हें कहा था कि उसकी संगरूर में स्पोटर््स एकैडमी है और वह उनके लड़कों को स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती करवा देगा। पुलिस भर्ती के बाद अमनदीप सिंह ने कहा कि उनके दोनों लड़के सिपाही के तौर पर भर्ती हो गए हैं और उन्होंने उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिए लेकिन जब उन्होंने उच्च अधिकारियों से मालूम कराया तो ये नियुक्ति पत्र नकली निकले। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमनदीप सिंह और उसके अन्य साथी पुलिस की पहुंच से अभी बाहर हैं।