जाली ड्राफ्ट थमा कर कपड़ा व्यापारी को लगाया 7 लाख का चूना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 12:01 PM

fraud

चंडीगढ़ लुधियाना में सक्रिय एक नौसरबाज गिरोह के सदस्यों ने सुंदर नगर के एक कपड़ा व्यापारी को लाखों चूना का लगा डाला।

लुधियाना (तरुण): चंडीगढ़ लुधियाना में सक्रिय एक नौसरबाज गिरोह के सदस्यों ने सुंदर नगर के एक कपड़ा व्यापारी को लाखों चूना का लगा डाला। नौसरबाज अनोखे ढंग से व्यापारी के हाथ में जाली ड्राफ्ट थमाकर 7 लाख का कपड़ा लेकर फरार हो गए। 2 दिन बाद बैंक से ड्राफ्ट वापस आने पर व्यापारी को ठगे जाने का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी।

व्हाट्स एप के जरिए कपड़े के डिजाइन मंगवाए
प्रदीप जैन दुग्गड़ ने बताया कि उसकी बिमल फैब्रिक्स नामक फर्म है। 16 अगस्त को एक व्यक्ति ने ऑनलाइन उससे संपर्क साधा। संपर्क साधने वाले ने व्हाट्स एप के जरिए उससे कपड़े के डिजाइन मंगवाए। उक्त व्यक्ति ने 7 डिजाइन पसंद किए। पेमैंट मांगने पर नौसरबाज ने एक ऑटो वाले के जरिए उसे 6 लाख 71 हजार का ड्राफ्ट भेज दिया। ड्राफ्ट मिलने के बाद उसने ऑटो वाले को माल दे दिया। 2 दिन बाद ड्राफ्ट वापस आने पर उसे ठगे जाने का आहसास हुआ। 

नौसरबाजों का सुराग लगा पुलिस के हाथ 
सूत्रों के अनुसार नौसरबाजों का सुराग पुलिस के हाथ लगा है। सी.सी.टी.वी. फुटेज में एक नौसरबाज का चेहरा कैद हुआ है। पुलिस ने ऑटो चालक से भी पूछताछ की है। सूत्रों के  अनुसार एक नौसरबाज कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया है। नौसरबाज ने योजनाबद्ध ढंग से चंडीगढ़ में बैठकर व्यापारी से संपर्क साधा और वारदात को अंजाम दिया है। चौकी सुंदर नगर इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया गया है उससे पता चलता है कि यह किसी नौसरबाज गिरोह का काम है। पुलिस ने अज्ञात नौसरबाज के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल डिटेल व लोकेशन के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हाईटैक है नौसरबाज
प्रदीप ने बताया कि नोटबंदी व जी.एस.टी. से पूर्व कपड़े के कारोबार में अक्सर ड्राफ्टों का इस्तेमाल होता रहा है। शातिर व हाईटैक नौसरबाज ने सौदे के बदले जो ड्राफ्ट उसे दिया था वह असली प्रतीत हो रहा था। ड्राफ्ट पर हुई पिं्रटिंग व बैंक का नाम असली दिखाई दे रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!