Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 11:09 AM
जिला पुलिस ने स्काई रॉक सिटी वैल्फेयर सोसायटी मोहाली के चेयरमैन नीवजीत सिंह के खिलाफ 4 प्लाट बुक करके 5 लाख 80 हजार रुपए लेकर
फिरोजपुर (कुमार): जिला पुलिस ने स्काई रॉक सिटी वैल्फेयर सोसायटी मोहाली के चेयरमैन नीवजीत सिंह के खिलाफ 4 प्लाट बुक करके 5 लाख 80 हजार रुपए लेकर प्लाटों की रजिस्ट्री करवा कर न देने और ठगी मारने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि शिकायतकत्र्ता जोगिंद्र सिंह और कमल नरूला आदि ने एस.एस.पी. फिरोजपुर को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि नीवजीत सिंह ने उन्हें बताया कि उसने पी.जी.आई. अस्पताल चंडीगढ़ के पीछे मंजूरशुदा कालोनी काटी है। शिकायतकत्र्ता और उनके रिश्तेदारों के 10 जुलाई 2011 को प्लाट बुक किए थे और प्रति प्लाट एक लाख 40 हजार रुपए बुकिंग फीस और 5 हजार रुपए मैम्बरशिप फीस के (4 प्लाटों के कुल 5 लाख 80 हजार रुपए) लिए थे और चेयरमैन व उनके साथियों ने ली हुई राशि की बकायदा रसीद काट कर दी थी। जब उन्होंने जाकर देखा तो वहां पर कोई कालोनी नहीं थी और चेयरमैन ने पूछने पर कहा कि पी.जी.आई. अस्पताल के पीछे हमारी कोई भी मंजूरशुदा कालोनी नहीं है।
नीवजीत सिंह ने आज तक न तो उन्हें पी.जी.आई. के पीछे कालोनी में किसी प्लाट की रजिस्ट्री करवा कर दी है और न ही आज तक लिए 5 लाख 80 हजार रुपए वापस लौटाए हैं। उन्होंने बताया कि चेयरमैन कालोनाइजर द्वारा यह राशि चंडीगढ़ में प्रापर्टी डीलर का काम करते पृथ्वी राज मोगा वासी गुरुहरसहाय के सामने ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शिकायत नंबर 357 पी.सी. के आधार पर चेयरमैन कालोनाइजर नीवजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।