Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 10:43 AM
किसानों के 22 सितम्बर के धरने को असफल बनाने के लिए अब तक जैतो में से 5 किसानों को हिरासत में लिया गया है
जैतो (वीरपाल, गुरमीत): किसानों के 22 सितम्बर के धरने को असफल बनाने के लिए अब तक जैतो में से 5 किसानों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी नेता घरों से कहीं चले गए हैं। पकड़े जाने वाले नेताओं में भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के जिला प्रधान मलकीत सिंह फौजी रोड़ीकपूरा, बिशनंदी इकाई के प्रधान फू ला सिंह, कामगार किसान यूनियन के जिले के सीनियर मीत प्रधान इकबाल सिंह बिशनंदी, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के सिकंदर सिंह दबढ़ीखाना और पंजाब किसान यूनियन के निर्मल सिंह बरगाड़ी शामिल हैं।
उनकी गिरफ्तारियों का विरोध करने के लिए भाकियू (डकौंदा) की तरफ से सरकार और प्रशासन की अर्थी को कंधों पर उठाकर गांव रोड़ीकपूरा की गलियों में घुमाया गया। बाद में बस अड्डे पर अर्थी अग्नि भेंट की गई। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के जैतो ब्लाक के प्रधान सुखदेव सिंह रण सिंह वाला अनुसार उनकी जत्थेबंदी के नेता अजमेर सिंह और एक मजदूर हरजिंद्र सिंह को गांव ज्योन सिंह वाला से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।