Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 06:53 PM
पंजाब में पिछले 48 घंटों के दौरान चार किसानों ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार बंठिडा जिले मे त्योना गांव ....
चंडीगढ़: पंजाब में पिछले 48 घंटों के दौरान चार किसानों ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार बंठिडा जिले में त्योना गांव में किसान मेजर सिंह (60) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद फसलों तथा कर्ज नहीं चुका पाने के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। मुक्तसर जिले के किसान गुरप्रीत सिंह ने भी जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। उस पर 15 लाख रुपए कर्ज था।
इसके इलावा बटाला के वुनिया संधू गांव के भगवान सिंह ने भी कीटनाशक दबा पीकर आत्महत्या कर ली। खन्ना के किसान कुलदीप (28) ने भी कीटनाश पीकर आत्महत्या कर ली उस पर तीन लाख रूपए कर्ज था। इन किसानों पर बैंको, साहूकारों, बैंको तथा निजी कर्ज चढ़ता जा रहा था।