Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Aug, 2017 11:56 AM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आए अदालती फैसले के बाद शुरू हुई हिंसक व आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस द्वारा डेरा प्रेमियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गत दिन करीब 47 डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शनिवार को भी...
बठिंंडा(परमिंद्र): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आए अदालती फैसले के बाद शुरू हुई हिंसक व आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस द्वारा डेरा प्रेमियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गत दिन करीब 47 डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शनिवार को भी करीब 4 दर्जन डेरा प्रेमियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने हिंसा की संभावना को देखते हुए डेरा से जुड़े करीब 100 लोगों को नामजद किया है, जिनमें से कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति एकत्रित होकर तोडफ़ोड़ व आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 23 लोगों की विभिन्न घटनाओं में शमूलियत के पक्के सबूत हैं। गिरफ्तार लोगों में डेरा की विभिन्न कमेटियों के नेता शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने घरों से भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शनिवार को पुलिस ने पंचकूला से लौट रहे सैंकड़ों समर्थकों को बङ्क्षठडा में रोक लिया। उक्त डेरा प्रेमियों से पूछताछ करने व उनके विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें पी.आर.टी.सी. की बसों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया गया।
हिंसा की योजना बना रहे 50 नामजद, आधा दर्जन गिरफ्तार
थाना सदर बङ्क्षठडा पुलिस ने ङ्क्षहसा व आगजनी की योजना बना रहे लगभग 50 डेरा प्रेमियों के खिलाफ मामला दर्ज करके करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी एस.आई. नरिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव तियौणा में डेरा समर्थक गुरदेव सिंह, हरजीवन सिंह, डी.सी. सिंह, गुरमेल सिंह, वेद चंद, काका सिंह, गुरतेज सिंह, महादेव सिंह, जगजीत सिंह, जगसीर सिंह, हरदम सिंह, कृपाल सिंह, लखवीर सिंह, शेर सिंह व उनके 15 के करीब अन्य साथी तोडफ़ोड़ व आगजनी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके लगभग आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने भी हिंसक कार्रवाई को अंजाम देने की योजना बनाने के आरोपों में सुनील कुमार, रोहित कटारिया व उनके करीब 15 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आगजनी व तोडफ़ोड़ करने वाले 55 नामजद
जिला पुलिस ने गत दिन आगजनी व तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम देने वाले लगभग 55 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए हैं जिनमें से अधिकांश आरोपी अज्ञात हैं। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गांव जीवन सिंह वाला व माहीनंगल में आगजनी व तोडफ़ोड़ करने के आरोपों में करीब 26 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा कोटफत्ता पुलिस ने एक सेवा केंद्र को आग लगाने के आरोपों में 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी उनकी गिरफ्तार नहीं हो सकी। इसी प्रकार थाना फूल पुलिस ने भाईरूपा में सेवा केंद्र को आग लगाने वाले आरोपी जगजीवन सिंह व उसके 2-3 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि थाना संगत ने गांव बांडी में टैलीफोन एक्सचेंज को आग लगाने के आरोपों में करीब 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।