पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान के ओ.एस.डी. ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

Edited By Updated: 28 Oct, 2016 10:09 AM

former punjab bjp president  s osd surrenders before court

पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान कमल शर्मा के ओ.एस.डी. रहे अमरिन्द्र सिंह छीना (पोथी) ने  एडीशनल जिला व सैशन जज खेमकर्ण गोयल की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

फिरोजपुर : पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान कमल शर्मा के ओ.एस.डी. रहे अमरिन्द्र सिंह छीना (पोथी) ने  एडीशनल जिला व सैशन जज खेमकर्ण गोयल की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने कथित रूप में धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों के तहत आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं और पी.सी. एक्ट के तहत वर्ष 2015 में मुकद्दमा नम्बर 158 दर्ज किया था और इस केस में अरमिन्द्र सिंह छीना (पोथी) को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही थी। 

 


अदालत ने अरमिन्द्र सिंह को 3 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय जेल में भेज दिया है, जबकि 28 अक्तूबर को फिरोजपुर की इसी अदालत में अरमिन्द्र सिंह की जमानत की अर्जी पर सुनवाई होगी।
मुझे बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया था : अरमिन्द्र सिंह अरमिन्द्र सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण करने से पहले बताया कि एक साजिश के तहत उसे बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!