Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 04:55 PM
र्व सांसद सतनाम कैंथ का रविवार को निधन हो गया। वह दो माह से बीमार थे। कैंथ पंजाब की राजनीति के काफी चर्चित नाम थे। सतनाम 1981 से राजनीति में रहे। उन्होंने छह बार विधानसभा चुनाव और तीन बार संसदीय चुनाव लड़ा। उन्होंने सबसे पहली बार चुनाव 1985 में...
जालंधर: पूर्व सांसद सतनाम कैंथ का रविवार को निधन हो गया। वह दो माह से बीमार थे। कैंथ पंजाब की राजनीति के काफी चर्चित नाम थे। सतनाम 1981 से राजनीति में रहे। उन्होंने छह बार विधानसभा चुनाव और तीन बार संसदीय चुनाव लड़ा। उन्होंने सबसे पहली बार चुनाव 1985 में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर लड़ा था।
अपनी पार्टी के बैनर तले उन्होंने दो बार चुनाव लड़ा लेकिन वह दोनों बार हारे। उन्होंने 1990 में बहुजन समाज पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा। वह पूर्व विधायक होने के साथ-साथ सांसद और पंजाब एसेंबली में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।