Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 11:36 AM
सलेम टाबरी पुलिस ने एक पूर्व कर्मचारी को अपने मालिक के गोदाम में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार करके उसके घर से लाखों रुपए का माल बरामद किया है।
लुधियाना(महेश): सलेम टाबरी पुलिस ने एक पूर्व कर्मचारी को अपने मालिक के गोदाम में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार करके उसके घर से लाखों रुपए का माल बरामद किया है।
आरोपी की पहचान हैबोवाल के गोकुल विहार के अमर सिंह के रूप में हुई है, जिसमें उसके मालिक ने 4 माह पहले काम से निकाल दिया था। इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस संबंध में गुरु विहार के अजय मल्होत्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया है, जिसमें उसने कहा कि उसका प्लास्टिक डिस्पोजल का कारोबार है। काम के लिए उसने 8 से 10 कर्मचारी रखे हुए हैं। उसके गोदाम से रोजाना माल चोरी हो जाया करता था। जिसका शक उसे अमर सिंह पर था।
करीब 4 महीने पहले उसने उसे काम से निकाल दिया तो उसका कामकाज ठीक हो गया। जब उसने हिसाब-किताब किया तो पाया कि गोदाम से 19 से 20 लाख रुपए का माल चोरी हुआ है। इस बीच उसे यह भी पता चला कि अमर ने चुराए गए माल से कुछ माल अपने घर पर छिपा कर रखा हुआ है। बराड़ ने बताया कि इस पर केस दर्ज करके जब अमर के घर पर रेड की गई तो मल्होत्रा का आरोप सही पाया गया। उसके घर से लाखों रुपए कीमत का माल जोकि बंद डिब्बों में पैक था, बरामद कर लिया गया। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।