Edited By Updated: 23 May, 2017 11:11 AM
मानहानि केस में जालंधर अदालत परिसर में पेशी भुगतने आए पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत की तबीयत बिगड़ गई।
जालंधर/चंडीगढ़ (जसप्रीत): पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) शशिकांत मानहानि के एक मामले में आज अदालत में पेशी पर जाते समय बेहोश हो गए। अदालत में तबीयत बिगडऩे पर उन्हें तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। बाद में स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य में नशा तस्करों से कुछ राजनेताओं और कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के बारे में एक रिपोर्ट कार्रवाई के लिए पूर्ववर्ती बादल सरकार को सौंपी थी लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता जिमी कालिया नेे उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था जिसमें आज उनकी पेशी थी।