Edited By Updated: 16 Dec, 2016 03:11 PM
भारतीय फौज की 12 सिख लाइव रैजीमैंट के नायक रहे गांव गुरने खुर्द के निवासी व 1962,1965 व 1971 की भारत-पाक जंग में भाग लेने वाले बुजुर्ग
मानसा(जस्सल): भारतीय फौज की 12 सिख लाइव रैजीमैंट के नायक रहे गांव गुरने खुर्द के निवासी व 1962,1965 व 1971 की भारत-पाक जंग में भाग लेने वाले बुजुर्ग फौजी सिपाही करतार सिंह के निधन पर उनकी भटिंडा रैजीमैंट द्वारा मृतक देह पर तिरंगा डालने के अलावा उन्हें सलामी भी दी गई। उनके बेटों महिंद्र सिंह व जोगिंद्र सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। इस मौके पर सेवा मुक्त सी.आई.डी. इंस्पैक्टर मान सिंह भुच्चो, सरपंच गुरसंगत सिंह आदि मौजूद थे।