Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 07:30 AM
किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब अपने वायदे से मुकर रही है और सिर्फ सोसायटियों का कर्ज ही माफ किया जा रहा है।
मुक्तसरः किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब अपने वायदे से मुकर रही है और सिर्फ सोसायटियों का कर्ज ही माफ किया जा रहा है। जो किसानों के साथ मजाक है। यह कहना है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का। मानसा में कर्जदार किसानों की पहली किश्त जारी करने के मौके मजदूरों के कर्ज को जल्द माफ़ करने के उपराले पर भी प्रकाश सिंह बादल ने चुटकी ली है।
प्रकाश सिंह बादल की तरफ से हलका लंबी के गांवों मनियावाला और अरनीवाला का दौरा करते हुए बीते समय परिवारों में हुई मौतों के सदस्यों के साथ दुख सांझा किया गया।