Edited By Updated: 16 Jan, 2017 04:15 PM
श्री गुरु रामदास हवाई अड्डा राजासांसी पहुंचे एक यात्री की दस्तावेजी जांच दौरान उसकी इटली की पी.आर. जाली पाई गई।
अमृतसर (अरुण): श्री गुरु रामदास हवाई अड्डा राजासांसी पहुंचे एक यात्री की दस्तावेजी जांच दौरान उसकी इटली की पी.आर. जाली पाई गई। इमीग्रेशन अधिकारी जोगिन्द्र सिंह ने जांच दौरान फ्लाइट नंबर क्यू आर 549 से इटली जा रहे यात्री बलजिन्द्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी आनंद नगर जालंधर शहर के दस्तावेज चैक किए गए तो उसकी पी.आर. जाली पाई गई। आरोपी को गिरफ्तार करके थाना एयरपोर्ट की पुलिस हवाले किया गया।