Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 11:05 AM
जंगलात वर्कर्ज यूनियन की तरफ से अपनी मांगों को लेकर आज यहां यूनियन के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में डी.एफ.ओ. के कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस धरने में पंजाब में सुबार्डीनेट सॢवसिज फैडरेशन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा,...
होशियारपुर (जैन): जंगलात वर्कर्ज यूनियन की तरफ से अपनी मांगों को लेकर आज यहां यूनियन के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में डी.एफ.ओ. के कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस धरने में पंजाब में सुबार्डीनेट सॢवसिज फैडरेशन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा, जंगलात वर्कर्ज यूनियन के प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस मौके संबोधन में जंगलात कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका अगस्त माह का वेतन अभी भी लंबित पड़ा है। मुलाजिमों की मांगों के प्रति अफसरशाही बिल्कुल गंभीर नहीं। उन्होंने कहा कि एक समान काम-एक समान वेतन लागू किया जाए। वरीयता सूची में संशोधन कर 3 साल पूरे करने वाले वर्करों की सेवाएं रैगुलर की जाएं तथा अगस्त माह का वेतन तुरंत लागू किया जाए। कर्मचारियों के दबाव के चलते डी.एफ.ओ. ने भरोसा दिया कि 2-3 दिन में वेतन का भुगतान हो जाएगा। रोष रैली को प्रदेश वित्त सचिव शिव कुमार, पवन कुमार, जयपाल, सुरिन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, रवि कुमार, सुखदेव कुमार, गुरमीत सिंह व अमरजीत सिंह ने भी संबोधित किया।