Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 02:03 PM
गांव दुताल की लड़की के साथ उसी के गांव के एक नौजवान द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर नौजवान और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पातड़ां(मान) : गांव दुताल की लड़की के साथ उसी के गांव के एक नौजवान द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर नौजवान और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव दुताल में रहने वाली लड़की जोकि समाना के नजदीक टोल प्लाजा पर काम करती है, द्वारा दर्ज करवाए बयानों के अनुसार वह 12 अगस्त को शाम के समय पातड़ां से थ्री व्हीलर से गांव जा रही थी। जब वह बस स्टैंड दुताल पर थ्री व्हीलर से उतरी तो वहां पहले से ही मोटरसाइकिल सवार गांव के नौजवान जतिंद्र सिंह ने उसको जबरदस्ती अपने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और भाखड़ा नहर की ओर चला गया।
जहां वह पुलिस खड़ी देख कर खासपुर की ओर मुड़ गया और रात 11 बजे के करीब अपने घर ले जाने के बाद गेट को बाहर से ताला लगा कर दीवार फांद कर घर में घुस गया और लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। दूसरी रात को फिर से उसने लड़की से दुष्कर्म किया। इस सारे घटनाक्रम में लड़के की मां सुखविंद्र कौर भी शामिल थी। इस संबंधी थाना प्रमुख पातड़ां अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।