Edited By Updated: 20 Jan, 2017 11:16 AM
धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार में कोई सुधार नहीं हो रहा है। धुंध ने ट्रेनों के पहियों को जकड़कर रखा है। लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं
लुधियाना(विपन): धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार में कोई सुधार नहीं हो रहा है। धुंध ने ट्रेनों के पहियों को जकड़कर रखा है। लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन नं. 14505, 14506 नंगल डैम एक्सप्रैस, 12237, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रैस, 14631, 14632 देहरादून एक्सप्रैस आदि ट्रेनें अप व डाऊन दोनों तरफ से रद्द कर दी गईं तथा ट्रेन नं. 14681 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रैस को जालंधर की बजाय अंबाला की ओर रवाना कर दिया गया तथा ट्रेन नं. 14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रैस को जालंधर की बजाय अंबाला से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
समय सारिणी
ट्रेन नं. व नाम आने का समय कब आई कितनी देरी से आई
12715 सचखंड एक्सप्रैस 17:50 20:42 2 घंटे 52 मिनट के करीब।
12919 मालवा एक्सप्रैस 10:55 13:54 2 घंटे 59 मिनट के करीब।
12426 राजधानी एक्सप्रैस 00:05 01:00 55 मिनट के करीब।
12031 शताब्दी एक्सप्रैस 11:30 11:58 28 मिनट के करीब।
13049 डुप्लीकेट हावड़ा 07:13 11:23 4 घंटे 10 मिनट के करीब।
13005 हावड़ा मेल 05:44 00:10 8 घंटे 26 मिनट
12413 पूजा एक्सप्रैस 03:17 10:15 6 घंटे 58 मिनट के करीब।
12925 पश्चिम एक्सप्रैस 16:47 17:04 17 मिनट के करीब।
12459 सुपर फास्ट 19:18 19:50 32 मिनट के करीब।
14645 शालीमार एक्सप्रैस 00:02 00:51 49 मिनट के करीब देरी से।
12013 शताब्दी एक्सप्रैस 20:17 स्टेशन अंबाला पर रुकी हुई थी।
11057 दादर एक्सप्रैस 13:35 17:15 3 घंटे 40 मिनट के करीब।
12497 शान-ए-पंजाब 12:04 12:30 26 मिनट के करीब।
18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस 19:15 23:29 आना संभावित 4 घंटे 14 मिनट लेट ।
12425 राजधानी एक्सप्रैस 00:57 01:07 13 मिनट देरी से पहुंची
13050 डुप्लीकेट हावड़ा 20:40 23:18 आना संभावित अमृतसर से नहीं चली थी।
12408 शान-ए-पंजाब, 17:18 18:03 45 मिनट के करीब।
13006 हावडा मेल 21:05 10:50 आना संभावित 13 घंटे 45 मिनट लेट।