फिर फंसा सुखबीर-मनप्रीत का पेच,आरोपों को लेकर उलझे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 12:40 PM

fm badal vs sad badal

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने एक बार फिर अपने चचेरे भाई और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर हमला बोला है।

चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने एक बार फिर अपने चचेरे भाई और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर हमला बोला है। मनप्रीत बादल ने सुखबीर द्वारा अमरेंद्र सर‍कार पर लगाए गए आरोप का जवाब दिया है। सुखबीर ने कहा था कि कांग्रेस सरकार अकाली दल के साथ धक्‍काशाही कर रही है। इस पर मनप्रीत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने धक्का नहीं किया है। अगर धक्काशाही करते तो न बड़े बादल कार्यकर्ता सम्मेलन करते और न ही सुखबीर बादल देश में दिखाई देते। मजीठिया के साथ दोनों ही विदेश भाग गए होते।

 
 
मनप्रीत बादल ने सुखबीर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह गैरजिम्मेदाराना बयान है। उन्‍हाेंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यकर्ता सम्मेलन करने की जरूरत ही नहीं होती। मनप्रीत ने कहा कि सुखबीर केवल अपना चेहरा बचाने के लिए सरकार पर मामले दर्ज करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पूरे पंजाब को पता है कि उनकी सरकार के दौरान क्या-क्या होता था। कांग्रेस सरकार किसी भी प्रकार के राजनीतिक विद्वेष में विश्वास नहीं रखती है।

 

यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब मनप्रीत बादल और सुखबीर बादल आमने-सामने आए हों। लंगर की रसद पर लगने वाली जी.एस.टी. को लेकर भी दोनों नेता भिड़ चुके हैं। अकाली दल ने तो रसद पर जीएसटी लगने को लेकर मनप्रीत बादल को जिम्मेदार ठहरा दिया था। मनप्रीत का कहना था कि सुखबीर की पत्नी केंद्रीय मंत्री हैं, वह सीधा यह मुद्दा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष क्यों नहीं रखतीं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!