Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 12:20 PM
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डी.एस.पी. सिटी शीतल सिंह ने किया। फ्लैग मार्च में बी.एस.एफ. एवं सी.आर.पी.एफ. की बटालियन ने विशेष रूप से भाग लिया।
पठानकोट (शारदा): लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डी.एस.पी. सिटी शीतल सिंह ने किया। फ्लैग मार्च में बी.एस.एफ. एवं सी.आर.पी.एफ. की बटालियन ने विशेष रूप से भाग लिया।
डिवीजन नंबर एक के प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पठानकोट में कानून व्यवस्था को ठीक रखने हेतु तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च डी.एस.पी. कार्यालय से शुरू हुआ जो ढांगू चौक, रेलवे रोड से होते हुए गुरदासपुर रोड एवं बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से बस स्टैंड पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई।