Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 11:00 PM
सी.आई.ए. स्टाफ ने एक ट्राले में से 9 किंव्टल से भी अधिक गांजा बरामद कर 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत 1 करोड़ के करीब है।
...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): सी.आई.ए. स्टाफ ने एक ट्राले में से 9 किंव्टल से भी अधिक गांजा बरामद कर 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत 1 करोड़ के करीब है।
एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने महल कलां के नजदीक ड्रेन पुल पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक 10 टायरी ट्रक पर भारी मात्रा में नशा लाया जा रहा है। ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 35 बोरियां जिनमें 9 किंव्टल 10 किलोग्राम गांजा था, बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ भोला पुत्र अजीत सिंह निवासी कोठे रंगिया, रेशम सिंह पुत्र मेला सिंह, कुलविंद्र सिंह उर्फ लाड़ी पुत्र मान सिंह, हरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासीयान बरनाला, बलकार सिंह उर्फ सन्नी पुत्र गुरभेज सिंह निवासी अपरा के तौर पर हुई। गिरोह का सरगना जरनैल सिंह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है, जिसके 5-6 ट्रक-ट्राले हैैं तथा बलकार सिंह उसके पास ड्राइवर लगा हुआ था।
त्रिपुरा से लेकर आ रहे थे
एस.पी. (डी) विर्क ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने माना की वह त्रिपुरा से गांजा लेकर आए थे, जिसकी इन्होंने सप्लाई करनी थी क्योंकि पंजाब में भुक्की व अफीम की सख्ती चल रही है। इस कारण गांजे की मांग बड़ी हुई थी। पूछताछ में जरनैल सिंह ने यह भी माना कि नशे का धंधा करने के संबंध में उस पर बिहार में भी केस दर्ज है। इन आरोपियों को सी.जे.एम. गुरप्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने इनका 19 जनवरी तक का पुलिस रिमांड दिया।