Edited By Updated: 08 Dec, 2016 09:44 AM
गुरुवार को पहले दिन के कोहरे ने लोगों के ठंडक का अहसास करवा दिया। सुबह से छाए कोहरे कारण लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। शहर से बाहर कोहरे का असर अधिक रहा।
जालंधर(फोटो-जसप्रीत): गुरुवार को पहले दिन के कोहरे ने लोगों के ठंडक का अहसास करवा दिया। सुबह से छाए कोहरे कारण लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। शहर से बाहर कोहरे का असर अधिक रहा। हाइवे राजमार्गों पर वाहनों को दिन में भी हैडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। सुबह सूर्योदय के बाद कोहरा घना हो गया।
कोहरे के कारण सुबह लोगों को गर्म कपड़ों में देखा गया। दो-तीन दिन से सर्दी का असर बहुत कम होने से लोग ऊनी कपड़े कम ही पहन रहे थे, लेकिन कोहरे के कारण ठंड का असर बढ़ गया। कोहरे को फसल के लिए लाभ दायक माना जा रहा है।
किसानों का कहना है कि अब तक तेज धूप कम ठंड के कारण फसल जोर नहीं कर रही थी। कोहरे एवं ठंड से गेहूं, चना तथा सरसों की फसल को फायदा होगा। कोहरे कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी रही वहीं यातायात भी प्रभावित हुअा। रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेंने लेट होने कारण लोगों की भीड़ देखी गई।