Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 06:22 PM
जिला पुलिस ने डेढ़ वर्ष पहले हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए इस कत्लकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
फिरोजपुर(मल्होत्रा): जिला पुलिस ने डेढ़ वर्ष पहले हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए इस कत्लकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी डी अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि 30 अक्तूबर 2016 को किन्हीं अज्ञात लोगों ने गुरतेज सिंह का कत्ल कर शव खेतों में फेंक दिया था। तभी से यह ब्लाईंड मर्डर रहस्य बना हुआ था। उन्होंने बताया कि डीएसपी डी भूपिन्द्र सिंह और सीआईए स्टॉफ इंचार्ज अवतार सिंह की अगवाई में संयुक्त टीम ने इस मर्डर की गुत्थी को टैक्नीकल तरीक से सुलझाते हुए हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू, गुरनाम सिंह उर्फ सोनू, राजा, रकेश, सन्नी को नामजद कर दो आरोपियों हरप्रीत सिंह और गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और कत्ल में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।