जमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, 5 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 10:09 AM

firing due to ground dispute

जमीनी विवाद के चलते गांव गगड़ेवाल थाना बैरोवाल में 2 गुटों में जमीनी विवाद के दौरान गोलियां चलने व तेजधार हथियारों से हुए हमले से करीब 5 लोगों के गम्भीर घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।

कपूरथला(मल्होत्रा): जमीनी विवाद के चलते गांव गगड़ेवाल थाना बैरोवाल में 2 गुटों में जमीनी विवाद के दौरान गोलियां चलने व तेजधार हथियारों से हुए हमले से करीब 5 लोगों के गम्भीर घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हरविन्द्र सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव सैफलाबाद ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व ही दुबई से वापस आया है और उनके परिवार का हरजिन्द्र सिंह व मनजीत सिंह दोनों पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव गगड़ेवाल थाना बैरोवाल के साथ जमीनी विवाद चल रहा है जो माननीय अदालत में विचाराधीन है।

गत दिवस हुए तकरार के बाद पंचायत ने यह फैसला किया था कि झगड़े वाली जमीन में दोनों पक्षों में से कोई नहीं आएगा, लेकिन जब हम गांव गगड़ेवाल में अपनी जमीन देखने गए तो हरजिन्द्र सिंह व मनजीत सिंह अपने साथियों सहित जिनके पास 4 राइफलें व तेजधार हथियार थे, हमारी जमीन पर आकर हवाई फायर करते हुए हम पर फायर करने लगे, जिससे जगतार सिंह पुत्र मक्खन सिंह, हरबंस सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, सुखविन्द्र सिंह पुत्र सतकार सिंह, सुरिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह सभी निवासी सैफलाबाद को गोलियां लगीं। ये सभी गम्भीर रूप से घायल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!