Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 09:43 AM
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत गांव सीतो मै झुग्गियां में भूमि विवाद में गोली चलने से पिता-पुत्र की मौत हो गई व 3 व्यक्ति घायल हो गए। बताया जाता है कि गांव में भूमि का केस मोहकम सिंह व अनूप सिंह पुत्र हरबंस सिंह के बीच चल रहा था। केस को मोहकम सिंह ने जीत...
पट्टी(पाठक): पुलिस थाना सदर के अंतर्गत गांव सीतो मै झुग्गियां में भूमि विवाद में गोली चलने से पिता-पुत्र की मौत हो गई व 3 व्यक्ति घायल हो गए। बताया जाता है कि गांव में भूमि का केस मोहकम सिंह व अनूप सिंह पुत्र हरबंस सिंह के बीच चल रहा था। केस को मोहकम सिंह ने जीत लिया था। फिर भी अनूप सिंह भूमि का कब्जा नहीं दे रहा था।
मोहकम सिंह अपने साथियों सहित भूमि का कब्जा लेने पहुंचा तो अनूप सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र अनूप सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह, सलविन्द्र सिंह पुत्र सूबा सिंह सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोली चला दी।
इस कारण मोहकम सिंह व उसके पुत्र दविन्द्र सिंह की मौत हो गई, जबकि हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह गोलियां लगने से घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय पट्टी में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।
मोहकम सिंह व दविन्द्र सिंह की लाशें पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दी गईं। गोली चलने की सूचना मिलते ही सोहन सिंह डी.एस.पी. पट्टी, राजेश कक्कड़ थानाध्यक्ष सदर पट्टी, मोहित कुमार थानाध्यक्ष सिटी पट्टी के नेतृत्व में पुलिस पार्टियां घटनास्थल पर पहुंच गईं व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा व उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।