Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 10:25 AM
प्लाट की चारदीवारी तोडऩे से रोकने पर दहशत फैलाने की नीयत से गोलियां चलाने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने प्रगट सिंह निवासी लाम्बा, अग्रवाल व उनके 8 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): प्लाट की चारदीवारी तोडऩे से रोकने पर दहशत फैलाने की नीयत से गोलियां चलाने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने प्रगट सिंह निवासी लाम्बा, अग्रवाल व उनके 8 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जसबीर सिंह ने बताया कि गत 12.30 बजे के करीब वह घर के बाहर खड़ा था तो उसने देखा कि आरोपी कब्जे की नीयत से उसके प्लाट की चारदीवारी गिरा रहे थे। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो वहां खड़े मुन्ना ने धमकाया और हवा में गोलियां चलाईं। इतने में आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।