Edited By Updated: 25 May, 2017 12:15 PM
दहशत फैलाने की नीयत से हवा में गोलियां चलाने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने जोबनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड व अमनदीप सिंह निवासी वेरका को गिरफ्तार किया।
अमृतसर (संजीव): दहशत फैलाने की नीयत से हवा में गोलियां चलाने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने जोबनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड व अमनदीप सिंह निवासी वेरका को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्तौलें, 21 जिंदा कारतूस व 4 खोल बरामद किए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर दर्ज हुए मामले में ए.एस.आई. गुरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें पता चला कि आरोपी अपने घर की छत पर गोलियां चलाकर कार (नंबर पी.बी. 02 बी.एक्स. 8484) पर बाईपास की ओर आ रहा है।इस पर तुरंत नाकाबंदी लगा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।