Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 03:06 PM
गांव नदामपुर में 2 पार्टियों के बीच जमीनी झगड़ा को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया।
भवानीगढ़(अत्तरी/ सोढी/ विकास): गांव नदामपुर में 2 पार्टियों के बीच जमीनी झगड़ा को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया।
थाना भवानीगढ़ के प्रमुख इंस्पैक्टर चरनजीव लांबा ने बताया कि गुरजंट सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नादामपुर ने गांव के ही जगरूप सिंह पर गोली चला दी, जिससे जगरूप सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल संगरूर दाखिल करवाया गया और बाद में रजिन्द्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। थाना प्रमुख ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।