Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 08:44 AM
गांव बासरपुरा में स्थित अपने चाचाओं की कोठी पर ही शरीके में लगते भतीजे द्वारा अपने पिता व साथियों सहित मिलकर गोलियां चलाने के साथ-साथ ईंट-पत्थरों की भी बरसात की गई। जानकारी देते हुए थाना रंगड़-नंगल की पुलिस को बलदेव सिंह, रजवंत सिंह व मुखविंदर सिंह...
बटाला(बेरी): गांव बासरपुरा में स्थित अपने चाचाओं की कोठी पर ही शरीके में लगते भतीजे द्वारा अपने पिता व साथियों सहित मिलकर गोलियां चलाने के साथ-साथ ईंट-पत्थरों की भी बरसात की गई। जानकारी देते हुए थाना रंगड़-नंगल की पुलिस को बलदेव सिंह, रजवंत सिंह व मुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका अपने चचेरे भाइयों के साथ 8 मरले जमीन को लेकर बंटवारा हो चुका है लेकिन गत देर रात 9 बजे के करीब शरीके में लगते उनके भतीजे अमृतपाल सिंह पुत्र रंजोध सिंह ने अपने पिता रंजोध सिंह तथा 35-40 के करीब अपने साथियों को साथ लाकर उनकी कोठी पर ईंट- पत्थरों से हमला करते हुए जहां गाड़ी आल्टो नं.पी.बी.02सी.पी.7661 के शीशे तोड़ दिए, वहीं साथ ही कोठी पर गोलियां भी चलाईं जिससे जहां कोठी में लगे शीशे टूट गए वहीं साथ ही परिवार के 8 सदस्यों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
परिवार वालों के अनुसार कि उक्त व्यक्ति हथियारों, जिनमें 315 बोर की राइफल, 12 बोर की दोनाली व 12 बोर की पिस्तौल शामिल हैं, से लैस होने के साथ-साथ अपने साथ ईंट-पत्थर भी लेकर आए थे। उपरोक्त पारिवारिक सदस्यों के अनुसार उन्होंने पुलिस थाना रंगड़-नंगल को इस बारे में सूचित कर दिया था। सारी रिकॉर्डिंग गांव के गुरुद्वारा साहिब में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में रिकार्ड हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. श्री हरगोबिन्दपुर वरिन्द्रप्रीत सिंह, एस.एच.ओ. यादविन्द्र सिंह ने ए.एस.आई. सतनाम सिंह व पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
उक्त मामले संबंधी जब और जानकारी लेने हेतु जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतनाम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मौके से गोलियों के 3 खोल बरामद किए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है व सी.सी.टी.वी. की रिकार्डिंग भी पुलिस देख रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलदेव सिंह के बयान के आधार पर थाना रंगड़-नंगल में उक्त पिता-पुत्र सहित इनके साथ आए 35-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा नं. 80 धारा 337, 427, 148, 149 आई.पी.सी. 25-27-54-59 आम्र्स एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी लोग अभी फरार हैं।