Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 03:24 PM
कस्बा साहनेवाल में एक यूथ कांग्रेस के नेता द्वारा अपने घर में आए एक व्यक्ति पर रिवाल्वर से गोली चला दी गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया।
साहनेवाल/कोहड़ा: कस्बा साहनेवाल में एक यूथ कांग्रेस के नेता द्वारा अपने घर में आए एक व्यक्ति पर रिवाल्वर से गोली चला दी गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल साहनेवाल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लुधियाना और फिर राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। थाना पुलिस व ए.डी.सी.पी.-4 देर रात तक मामले की जांच में जुटे रहे।
बंद ताले खोलने के लिए गया था
इस घटना में घायल हुए प्रकाश सिंह निवासी नंदपुर ने कहा कि उसके एक व्यक्ति घर के बंद हुए ताले खोलने के लिए अपने स्कूटर पर बिठा कर ले कर गया था। जो उसे घर में उतार कर काफी समय तक नहीं लौटा। इतनी देर में घर की कुछ महिलाओं ने उसे देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे बचाव के लिए उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद युवक ने उस पर गोली चला दी जो उसकी टांग पर लगी।
घर को लूटने के लिए आया था साथियों संग
दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि उक्त व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ घर लूटने आया था जिससे बचाव के लिए उनकी तरफ से गोली चलाई गई।
उच्च अधिकारियों ने नहीं की पुष्टि
ए.डी.सी.पी.-4 जसदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि वह साहनेवाल में निकाले जा रहे एक फ्लैग मार्च में शामिल होने जा रहे हैं। वह मामले का पता लगाकर आगे की जानकारी देंगे।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह कहा कि जांच में तेजधार हथियारों व लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जबकि घायल हुआ व्यक्ति पिछले काफी समय से ताले लगाने का काम कर रहा है। जांच में जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।